VISION, MISSION & PREAMBLE
Vision: Upliftment and development of all.
Mission: To create harmony between human beings and nature through igniting mental faculties of human beings; mutual uplifting and developing and to comprehend a sense of “ The world as a happy family”.
Preamble: Birth and death are the routine processes in the world without having any physical possessions at the time of events i.e. birth and death. If this truth is accepted, one should understand the purpose of life is to live meaningfully but as per human nature there are refutations showing diversities which are apparent in every spheres of society. Human beings, supposed as most social intellectual beings, if accept the above fact, then they should dedicate in social service by bridging the gaps existing at the social, economic and intellectual levels. Those who are capable should contribute the destitute, willingly which will be a mile stone in the development of the society.
परिकल्पना : ‘सबका उत्थान एवं विकास’ ।
लक्ष्य : मानव जाति की बौद्धिक शक्तियों को जागृत कर अन्य प्राकृतिक अवयवों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए उनका पारस्परिक उत्थान एवं विकास करना तथा एक सुखद ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की परिकल्पना को साकार करना।
प्रस्तावनाः मानव या किसी प्राणी मात्र का जब जन्म होता है तब वह इस संसार में कुछ भी भौतिक वस्तु लेकर नहीं आता है और जब उसकी मृत्यु होती है (जो कि अवश्यम्भावी है) तब भी वह साथ में कुछ लेकर नहीं जाता है। यदि इस सत्यता को कोई स्वीकार कर लेता है तो उसे समझना चाहिए कि संसार में जन्म का उद्देश्य एक सार्थक अच्छी जिन्दगी व्यतीत करना है, किन्तु मानवीय स्वभाव एवं व्यवस्था में कतिपय असामन्जस्य की स्थिति में समाज में प्रत्येक क्षेत्र में विभिन्नताएं देखने को मिलती हंै। यदि मानव, जो एक सामाजिक, बुद्धिजीवी प्राणी है, उक्त सत्य को स्वीकार कर ले तो उसे ऐसे कार्य में लग जाना चाहिए जो समाज के प्रत्येक वर्ग में हितकर एवं उनमें सामाजिक, आर्थिक, बौद्धिक आदि समानताओं की तरफ प्रेरित करने की भावना जागृत करने वाला हो। जो सक्षम है, अक्षम को सक्षम बनाने में पूर्ण मनोयोग से यदि लग जाए तो मानव समाज के उत्थान में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।