Duties of Swayam Sevi Sarvautthanak

Sarvautthan Foundation

Duties of Swayam Sevi Sarvautthanak

Duties of Swayam Sevi Sarvautthanak

The following responsibilities will be laid down to Swayam Sevi Sarvautthanak (SSS) -

I. To identify illiterates through survey above six years of age (certified by Gram Pradhan).

II. There should be made three categories of such illiterate people.

  •  Children of 6-10 years shall be taken admission in any educational institutions (Child Education)
  • Those belonging to 10-25 years of age and are not graduated, should be encouraged for graduation through any mode of learning including distance mode. (Youth Education)
  • Those above 25 years of age, if illiterate must be made literate at least up to the primary standard, so that they can read news paper, magazine and write letters, in which the help of any NGO or educational institutions at local level can be taken. (Adult Education)

III. This literacy campaign should adopt and practise such literacy model so that an individual apart from being literate, should inculcate a sense of –

  • Morality
  • Positive thoughts
  • Truth and non-violence
  • Oneness of almighty. Meaning thereby individuals may inculcate harmony in society and nature and being over and above the thoughts of caste, community, religion, region etc.
  • Cultivating the sense of collective social living and participation in sorrow as well as in happiness of every body.
  • To respect the human being along with all the creations of the nature and to protect them and play important role in their growth and preserve natural environment.
  • To share and extend the information about the government policies or facilities of state as well as of centre.

 

स्वंय सेवी सर्वोत्थानक के कर्तव्य

‘स्वंय सेवी सर्वोत्थानक’ को फाउण्डेशन की तरफ से निम्नलिखित कर्तव्य पालन हेतु अधिकृत किया जायः-
(i) ग्राम सभा में सर्वेक्षण कर यह पता लगाया जाय कि 6 साल से ऊपर के कितने व्यक्ति निरक्षर है? (जिसका प्रमाणीकरण ग्राम प्रधान के स्तर से हो)।

(ii) ऐसे निरक्षर व्यक्तियों का तीन श्रेणी बनाया जायः

  • अ- 6-10 वर्ष आयु समूह का प्रत्येक बच्चा किसी न किसी शैक्षिक
    संस्था में प्रवेश ले ले।(बाल शिक्षा)
  • ब- 10-25 वर्ष आयु समूह का प्रत्येक व्यक्ति जो ग्रेजुएट (स्नातक स्तर के) नहीं है, उन्हें किसी शिक्षण संस्था में प्रवेश के लिए प्रेरित किया जाय जहाॅं से वह गे्रजुएट हो। दूरस्थ पाठ्यक्रम के माध्यम से स्नातक करने के लिए भी विकल्प अपनाया जा सकता है।(युवा शिक्षा)
  • स- 25 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक निरक्षर व्यक्ति को स्वंय स्तर पर या स्थानीय स्तर पर यदि कोई स्वंय सेवी संस्था है या कोई शैक्षिक संस्था है जो इस काम में सहयोग करे उनके सहयोग से इतना साक्षर कराया जाय कि उनमें कम से कम प्राथमिक पाठशाला स्तर का शैक्षिक ज्ञान हो जाय, अंगूठाछाप न रह जाय। पत्र पत्रिकाएं, अखबार पढ़ सके, पत्र व्यवहार भी कर सके।(प्रौढ़ शिक्षा)

(iii)  इस साक्षरता अभियान में निम्नलिखित प्रकार की शिक्षा का समावेश होगा(व्यक्ति के साक्षर होने के साथ-साथ)ः-

  • अ- व्यक्ति में नैतिकता का प्रादुर्भाव ।
  • ब- व्यक्ति में सकारात्मक विचार का प्रादुर्भाव।
  • स- व्यक्ति में सत्य एवं अंहिसा के सिद्धान्तों पर चलने की भावना हो।
  • द- व्यक्ति में ‘ईश्वर एक है’ - की भावना अर्थात् किसी भी धर्म, जाति, क्षेत्र, सम्प्रदाय आदि से ऊपर उठकर समाज में मानव के साथ-साथ अन्य प्राणियों एवं प्रकृति के साथ एक सम्भाव पैदा करना।
  • य- समाज में मिलजुलकर रहने की भावना पैदा करना तथा एक-दूसरे के दुख-सुख में सहभागी बनना।
  • र- समाज में मानव के साथ-साथ अन्य जीव-जन्तुओं, पक्षियों तथा पेड़-पौधे आदि के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना, उनकी रक्षा करना तथा उनकी उन्नति में सहायक होना तथा उनके लिए प्राकृतिक वातावरण बनाने में सार्थक भूमिका अपनाना।
  • ल- शासन(राज्य और केन्द्र दोनों)स्तर से प्राप्त सुविधाओं की उन्हें जानकारी देना ।